फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   car, accident, driver, fight, karnal

फास्ट टैग लाइन में घुसा कार चालक, रोका तो डंडों से किया हमला

Thu, 05 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 05 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
car, accident, driver, fight, karnal
car, accident, karnal - फोटो : Amar Ujala

घरौंडा। जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर फास्ट टैग लाइन से क्रॉसिंग को लेकर कार चालक व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के बीच कहासुनी हो गई और वाहन चालक को सिक्योरिटी सुपरवाइजर की बात इतनी ना गवार गुजरी की, उसने अपने साथियों के साथ सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल अवस्था में सुपरवाइजर को घरौंडा सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे करनाल अस्पताल में रेफर कर दिया। टोल पर सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टोल प्लाजा अधिकारियों ने पूरी घटना की शिकायत सीसीटीवी फुटेज के साथ मधुबन पुलिस व उच्चाधिकारियों को की है।
विज्ञापन


बुधवार को करनाल से पानीपत जाते समय एक युवक अपनी कार के साथ बसताड़ा टोल प्लाजा की फास्ट टैग लाइन में घुस गया। कार चालक के पास फास्ट टैग कार्ड न होने पर टोल सिक्योरिटी गार्डों ने उसे लोकल लाइन से क्रॉस करने का आग्रह किया, लेकिन कार चालक ने जबरदस्ती फास्ट टैग लाइन से क्रॉसिंग करने का प्रयास किया। इसके चलते सिक्योरिटी गार्ड्स ने फास्ट टैग लाइन के आगे बैरियर लगा दिया, लेकिन कार चालक बैरियर को घसीटते हुए टोल बूथ पर पहुंचा और टोल बैरियर को दूर फेंकते हुए कार लेकर चला गया। इस दौरान सिक्योरिटी सुपरवाइजर के बीच काफी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 20 मिनट के बाद वही कार चालक लगभग डेढ़ दर्जन युवकों के साथ टोल पर पहुंचा और सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर हमला बोल दिया। सिक्योरिटी सुपरवाइजर अपनी जान बचाने के लिए कैश रूम में घुस गया और हमलावरों ने कैश रूम में ही सुपरवाइजर पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। टोल अधिकारी व कर्मचारी घायल अवस्था में सुपरवाइजर को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचें, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे करनाल के अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल सिक्योरिटी सुपरवाइजर अमित कुमार ने बताया कि कार चालक घरौंडा क्षेत्र का ही रहने वाला है।

वह केवल फास्ट टैग लाइन में जबरदस्ती घुस रहा था, उसको सिर्फ लोकल लाइन से क्रास करने के लिए कहा था। इसके बाद उसने अपने साथी बुलाकर उस पर हमला करवा दिया। टोल अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बारे में एसपी जेएस रंधावा का कहना है कि मामले को लेकर पूरी जानकारी मांगी गई है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस को सौंपी
टोल प्लाजा पर सुरपवाइजर के साथ हुई मारपीट की घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे कई युवक सुपरवाइजर पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टोल प्लाजा अधिकारियों ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।  


नहीं है सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
टोल मैनेजर कैलाश शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा दिनों दिन झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कई बार सुरक्षा की मांग की है, लेकिन सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट की घटना उन्होंने हाई कमान को ई-मेल से सूचना दी है और सुरक्षा की मांग की है। मधुबन थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि बसताड़ा टोल पर कुछ युवकों द्वारा टोल सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर हमले की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed