फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brutality with girl in Assandh hotel in Karnal, Delhi girl raped and murdered

Karnal: दिल्ली की युवती से हैवानियत, असंध के होटल में दुष्कर्म के बाद हत्या

Mon, 24 Jul 2023 11:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Jul 2023 11:20 AM IST
सार

करनाल में दिल्ली की युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। प्राथमिक जांच में पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Brutality with girl in Assandh hotel in Karnal, Delhi girl raped and murdered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की युवती को करनाल के असंध होटल में बुलाकर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। दिल्ली के तिलक नगर की रहने वाली महिला का शव असंध के एक होटल में मिला। मोके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि युवती के गले पर निशान है। जिससे लग रहा है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन


प्रेमी से शादी करना चाहती थी युवती
सोनीपत के गांव कामी के रहने वाले मनोज और दिल्ली के तिलकनगर की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी युगल रिलेशनशिप में भी रहे। युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, मगर उसके प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया था। युवती अपने प्रेमी को फोन कर बार बार शादी करने के लिए बोलती थी। युवक ने युवती को असन्ध के होटल में मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। रविवार रात को होटल के कमरे में स्टाफ ने युवती के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि युवती के गले पर निशान है। मर्डर या फिर आत्महत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। युवती की बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed