फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attack on student in college

कॉलेज में घुसकर छात्र पर चाकुओं से हमला, गंभीर

Wed, 30 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Wed, 30 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में क्राइम बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को
विज्ञापन
कॉलेज में घुसकर एक छात्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। सेक्टर-14 स्थित सरकारी कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ अज्ञात युवकों ने कॉलेेज के एक छात्र पर कॉलेज में घुसकर चाकुओं से हमला बोल दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बसताड़ा वासी गुरनाम सिंह सरकारी कॉलेज में बीटीएम का छात्र है। वह अपने दोस्तों के साथ कॉलेज में बैठा था। इस दौरान बाहर से चार-पांच युवक कालेज में घुस गए और उन्होंने गुरनाम सिंह के साथ गाली गलौच करने लगे। जब गुरनाम सिंह ने उनका विरोध किया तो उन्होंने चाकुओं से हमला बोल दिया। गुरनाम को घायल करने के बाद अज्ञात युवक वहां से फरार हो गए।

घायल अवस्था में गुरनाम सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इससे पहले भी कॉलेज में एक प्रोफेसर पर थप्पड़ मार दिया था। प्रिंसिपल रूप पर ईंटें मारी गई। एक सेवादार को पीटा गया। इसके अलावा कॉलेज के छात्रों में गुट बने हुए हैं और एक दूसरा गुट वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed