{"_id":"58975fdf4f1c1bf340e82e6e","slug":"asi-car-back-pcr-broken-policemen-puts-stole","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ तस्कर: थानेदार की गाड़ी को मारी टक्कर, दो पीसीआर भी तोड़ी, पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ तस्कर: थानेदार की गाड़ी को मारी टक्कर, दो पीसीआर भी तोड़ी, पुलिस पर किया पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल।
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो तस्करों में अब पुलिस का खौफ भी नहीं रहा। बीती रात को कैथल रोड पुल के नीचे से तस्कर गोवंश को गाड़ी में लोड कर ले गये। इतना ही नहीं, सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने तस्करों को नाका लगाकर रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पिकअप गाड़ी से थाना प्रभारी की गाड़ी में टक्कर दे मारी, साथ ही दो अन्य पीसीआर पर पथराव कर गाड़ी तोड़ डाली। पुलिस कर्मचारियों पर तस्करों ने जमकर पथराव किए और मौके से फरार गए। पुलिस कर्मचारियों की मानें तो उन्होंने गाड़ियों में छुपकर अपनी जान बचाई, जबकि पत्थर लगने से एक होम गार्ड का जवान घायल हो गया। पुलिस ने तस्करों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात बीती रात लगभग पौने दो बजे की है। पशु तस्करों ने कैथल रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे से कुछ पशुओं को उठाकर अपनी पिकअप गाड़ी में चढ़ा लिया। इसी बीच वहां पर तैनात चौकीदार ने जब उनका विरोध किया और कहीं फोन लगाने लगा तो तस्करों ने चौकीदार का मोबाइल और डंडा भी छीन लिया।
इतना ही नहीं तस्करों ने चौकीदार को पिस्तौल दिखाकर उसके हाथ ऊपर करवा दिए। इसके बाद किसी ने घटना की सूचना पूर्व पार्षद श्याम वोहरा को दी। वह कई लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को आते देखकर पशु तस्कर गाड़ी सहित फरार हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई और तस्करों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शहर में जाटों गेट के पास तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस की पीसीआर नंबर 2 पर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। इसी दौरान, एक होमगार्ड के जवान को पत्थर लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद तस्करों ने सिटी थाना के एडीशनल एसएचओ श्रीपाल की गाड़ी पर भी पत्थर मारे। बाद में जब सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल की गाड़ी को तस्करों के सामने रोककर पकड़ने का प्रयास किया तो तस्करों ने थाना प्रभारी की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात तस्करों पर जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले भी तस्कर कर चुके हैं पुलिस की टीम पर हमला
बीते नौ माह में पशु तस्करों ने नाका लगाए पुलिस की टीम पर कई बार फायरिंग की है, जबकि कई बार तो तस्कर पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी कर चुकी है। पिछले वर्ष एक पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ने से उसकी मौत भी हो गई थी। 5 जनवरी को इंद्री क्षेत्र में तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जबकि 11 जनवरी 2017 को तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे होमगार्ड का जवान भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद तस्कर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। 15 दिसंबर को डबकौली खुर्द में भी सीआईए टू की टीम पर तस्करों से एक घंटे तक फायरिंग की थी, हालांकि बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने इस मामले में दो कुख्यात मूसा और एक अन्य को गिरफ्तार किया था।
रात को लगभग पौने दो बजे सूचना मिली थी की अज्ञात तस्कर कैथल रोड पुल के नीचे से पशु उठाकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने जब तस्करों की गाड़ी को जाटों गेट के पास रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने उनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे एक होमगार्ड के जवान को चोटें आई हैं। तस्कर पुलिस की तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करके फरार हो गए।
-मोहन लाल, सिटी थाना प्रभारी