{"_id":"5904e21a4f1c1b621dc0d6ab","slug":"air-firing-on-gt-road-by-lieutenant-inova-van-karnal-from-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर हवाई फायरिंग कर प्रिंसिपल से लूटी इनोवा गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीटी रोड पर हवाई फायरिंग कर प्रिंसिपल से लूटी इनोवा गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर स्थित काली माता मंदिर में मत्था टेकने रुके तरावड़ी के ब्रह्मऋषि स्कूल के प्रिंसिपल व उसके बेटे से कुछ नकाबपोश व हथियारबंद युवकों ने इनोवा गाड़ी लूट ली। इतना ही नहीं बदमाशों ने फायर भी किये, हालांकि गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों के बारे मेें कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
घटना करीब दोपहर ढाई बजे की है। तरावड़ी के ब्रह्म ऋषि स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा व उनका 11 वर्षीय पुत्र आर्व अपनी इनोवा गाड़ी में अपने घर कुरुक्षेत्र जा रहे थे तो नीलोखेड़ी में जी रोड पर स्थित काली माता मंदिर में माथा टेकने के लिए रुके। जब मंदिर में माथा टेक कर आए तो एक कार उनकी इनोवा गाड़ी के समीप रुकी और उनमें से दो नकाबपोश रिवाल्वर हाथ में लेकर प्रधानाचार्य पर हमला बोल दिया और गाड़ी की चाबी मांग करने लगे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने इसका विरोध किया तो उन्होंने दो हवाई फायर किए और हाथापाई करने लगे। हाथापाई के दौरान लुटेरों ने चार फायर भी किए, लेकिन प्रधानाचार्य और उसके पुत्र खाई में गिरने से उनकी जान बच गई और लुटेरे इनोवा गाड़ी, पर्स, बैग में लैपटॉप पचास हजार रुपये कैश और चेकबुक एटीएम व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। लुटेरे जाते जाते अध्यापक से तीन मोबाइल भी छीन कर ले गए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि लुटेरों की संख्या चार या पांच के बीच थी और वह लोकल भाषा बोल रहे थे। सभी ने मुंह को ढांप रखा था। राकेश शर्मा की एक लुटेरे के साथ छीनाछपटी भी हुई थी और एक लुटेरे का नकाब भी भी गिर गया था। चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि यह अज्ञात लुटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाश जारी है।