{"_id":"62436960d12fe835d848534b","slug":"accused-arrested-for-stealing-almirah-full-of-jewelry-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: गहनों से भरी अलमारी चोरी करने वाले आरोपी यूपी की जेल में मिले, रात को सुनार की दुकान से सिर पर उठाकर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: गहनों से भरी अलमारी चोरी करने वाले आरोपी यूपी की जेल में मिले, रात को सुनार की दुकान से सिर पर उठाकर ले गए
Wed, 30 Mar 2022 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:47 AM IST
सार
मधुबन थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो जनवरी को राजीव पुरम निवासी अमित ने शिकायत दी थी कि गांव ऊंचा समाना में उसकी सुनार की दुकान है। रात को उसकी दुकान से अलमारी चोरी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के गांव ऊंचा समाना में सुनार की दुकान से लोहे की अलमारी चोरी करने वाले दो आरोपियों को मधुबन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी की अलमारी व एक सरिया, सोने व चांदी के गहने बरामद हुए हैं। आरोपी फेरी लगाकर कप-गिलास बेचते थे।
विज्ञापन
अलमारी में पांच किलो चांदी के जेवरात व पचास ग्राम सोने के जेवरात थे। जांच में आरोपी रतिपाल व फुसली निवासी बलरामपुर जिला शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश का पता चला। वह वहां जेल में हैं। जिनको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया और एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पानीपत स्थित झोपड़ियों के पास से अलमारी व एक सरिया बरामद करवाई।
विज्ञापन
इन आरोपियों से पहले इनके साथी आरोपी धनसिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी फेरी लगाते समय मकान व दुकानों की रैकी करते थे, फिर रात के समय चोरी कर फरार हो जाते। आरोपी अलमारी को सिर पर रखकर मुख्य सड़क तक लाए थे। जिसके बाद एक ऑटो बुक करके उस अलमारी को पानीपत स्थित झोपड़ियों में लेकर चले गए थे और वहां अलमारी तोड़कर जेवरात निकाल लिए थे।
विज्ञापन