फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   टोल टैक्स मांगा तो कर दी फायरिंग, दो कर्मचारी घायल

टोल टैक्स मांगा तो कर दी फायरिंग, दो कर्मचारी घायल

Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
टोल टैक्स मांगा तो कर दी फायरिंग, दो कर्मचारी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा।
कार सवार युवकों ने शुक्रवार देर रात बसताड़ा स्थित टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा काटा। टैक्स मांगने पर युवकों ने टोल पर मौजूद कर्मचारियों के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि फायरिंग कर दी। इससे टोल पर तैनात दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों घायल कर्मचारियों को करनाल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। युवकों में से पांच युवक एलएलबी के छात्र बताएं जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे एक कार में सवार पांच युवक घरौंडा से करनाल की ओर जा रहे थे। टोल टैक्स पर कर्मचारियों ने कार में सवार युवकों से टोल मांगा, तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इससे कर्मचारियों और युवकों में कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। टोल अधिकारी संजय माथुर का दावा है कि सभी युवक नशे की हालत में थे। टोल कर्मचारी मामला बढ़ता देख युवकों को कंट्रोल रूम की तरफ ले आए। इस बीच युवकों ने अपने एक साथी को फोन कर दिया और मौके पर बुला लिया। अभी टोल प्लाजा ऑफिस के बाहर हंगामा चल रहा था कि अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में टोल पर तैनात कर्मचारी टोल कलेक्टर आशीष व गार्ड रामपाल के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुन टोल टैक्स पर तैनात कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। टोल कर्मचारियों ने दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए करनाल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक सभी छह आरोपियों को उनकी गाड़ियों और असले सहित काबू कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


अलग-अलग शहरों से हैं युवक
पुलिस के मुताबिक, कार में सवार होकर टोल पर पहुंचे पांच युवक एलएलबी कर रहे हैं। इनकी पहचान टोहाना निवासी हर्षिल, सफीदो निवासी सिमरजीत सिंह, कुरुक्षेत्र निवासी पार्थ गोयल, करनाल निवासी अंकित खोखर और निशांत के रूप में हुई है और छटा आरोपी उनका दोस्त घरौंडा निवासी पंकज वधवा शामिल है। बताया जाता है कि ये सभी आरोपी एलएलबी के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फायर से दो कर्मचारी घायल
टोल प्लाजा के अधिकारी संजय माथूर के मुताबिक रात को डेढ़ बजे टोल टैक्स की लेन संख्या 32 में हुए इस विवाद के निपटाने के लिए टीसी आशीष उन युवकों को लेकर कंट्रोल रूम की तरफ ले गया। इसी दौरान, हंगामे में फायरिंग में गोली चल गई, जो हमारे दो कर्मचारियों को लगी। जो की एक कर्मचारी की जांघ में लगकर दूसरे कर्मचारी की टांग में जा लगा। दोनों कर्मचारी करनाल कल्पना चावला में एडमिट है।


टोल प्लाजा पर दो कर्मचारियों को गोली मारने के मामले में छह आरोपी पंकज, हर्षिल, सिमरजीत सिंह, पार्थ गोयल, अंकित खोखर, निशांत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। सभी आरोपियों को शीघ्र कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-जनकराज थाना प्रभारी, मधुबन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed