फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दो बेटियों के पिता सिपाही ईश्वर सिंह को कार ने मारी टक्कर, मौत

दो बेटियों के पिता सिपाही ईश्वर सिंह को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 20 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
दो बेटियों के पिता सिपाही ईश्वर सिंह को कार ने मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। काछवा पुल पर बाइक सवार आईआरबी के सिपाही को कार ने टक्कर मार दी और कार छोड़कर फरार हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईआरबी में 34 वर्षीय ईश्वर सिंह सिपाही के पद तैनात था और उसकी ड्यूटी सीआईए-1 लगी हुई थी। वीरवार की रात को 9 बजे ईश्वर सिंह बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन में अपने क्वाटर पर जा रहा था। काछवा पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी और उसकी गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

पिता है आर्मी से रिटायर्ड
मृतक के पिता राजपाल ने बताया कि वह आर्मी में हवलदार के पद से रिटायर्ड है। उनके बेटे ईश्वर ने आईआरबी ज्वाइन करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। 2008 में उसका बेटा आईआरबी में भर्ती हुआ था। उसने भोंडसी से ट्रेनिंग ली थी। ईश्वर सिंह उसका इकलौता बेटा था। ईश्वर की दो बेटियां है। बड़ी दिव्या व छोटी हिमांशी। जब भी ईश्वर छुट्टियों में घर आता तो दोनों बहने दौड़कर उसकी गोद में चली जाती थी। इस हादसे ने इन दोनों मासूमों से पिता का सहारा छीन लिया।
विज्ञापन


ड्यूटी से घर जा रहा था जवान
पुलिस जांच अधिकारी संदीप ने बताया ईश्वर बटालियन के साथ लाइन ऑर्डर ड्यूटी पर करनाल में आया हुआ था। ड्यूटी पूरी होने पर वह क्वार्टर में बाइक पर सवार होकर जा रहा था। एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed