फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से चालक की मौत

ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से चालक की मौत

Fri, 11 Jan 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव ब्रास स्थित सैलर में ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। गांव ब्रास निवासी भीम ब्रास के एक सेलर में ट्रैक्टर पर चालक था। बुधवार को अचानक ट्रैक्टर में तकनीकी खराबी आ गई। वह ट्रैक्टर में चाबी लगाकर नीचे खड़ा होकर चालू करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान ट्रैक्टर चालू हो गया और गियर लगा होने के कारण ट्रैक्टर का पहिया भीम के ऊपर चढ़ गया। इस घटना से सेलर में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed