{"_id":"5b294bbd4f1c1b6a4d8b7717","slug":"71529433021-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलगाड़ी की चपेट में आने से एएसआई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलगाड़ी की चपेट में आने से एएसआई की मौत
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एएसआई की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पानीपत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिसकर्मी पहचान एएसआई राजेंद्र यादव के रूप में हुई। राजेंद्र यादव घरौंडा की धर्मबीर कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घरौंडा की धर्मबीर कालोनी निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र यादव पुत्र जगदीश चंद्र पानीपत सेक्टर-6 में एएसआई के पद पर तैनात था। मंगलवार को लगभग सवा 11 बजे राजेंद्र यादव विभागीय कार्य के लिए जा रहा था तो घरौंडा रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस की चपेट में आने से राजेंद्र की मौत हो गई। हादसा होता देख रेलवे स्टेशन पर खड़े लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी पानीपत को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पानीपत घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। जीआरपी ने पुलिसकर्मी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की मौजूदगी में पुलिसकर्मी के शव का दाह संस्कार किया गया। इस बारे में जीआरपी पानीपत के जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि घरौंडा रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एएसआई राजेंद्र यादव की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया हैं। मामले की जांच की जा रही है।