फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   67 lakh rupees cheated in the name of sending youths to America

Karnal: अमेरिका भेजने के नाम पर 67 लाख रुपये ठगे, दो पर केस दर्ज

Mon, 04 Jul 2022 02:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 02:38 AM IST
सार

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
67 lakh rupees cheated in the name of sending youths to America
मध्यप्रदेश के उज्जैन में ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हरियाणा के करनाल में अमेरिका भेजने के नाम पर करीब 67 लाख रुपये ठगने का नया मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में गांव जटपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके दोस्त राजेश कुमार, आशीष कुमार, कुलदीप, अंकित, संकेत आदि ने अमेरिका जाने के लिए आरोपी रतनदीप सिंह सीएचडी सिटी करनाल, मनोज कुमार निवासी चंडीगढ़ से संपर्क उसके माध्यम से हुआ था। उसका मामा रतनदीप व उसका दोस्त मनोज लोगों विदेश भेजने का काम करते हैं। इन्होंने बताया था कि विदेश जाने के लिए पहले 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति जमा करवाने पड़ेंगे। 

विज्ञापन

 

इसके बाद 20 दिसंबर 2021 को सभी ने 50-50 हजार रुपये जमा करा दिए। फिर इन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपये खर्चा आएगा। उसने अपने दोस्तों से 63 लाख रुपये लेकर मामा को 18 लाख रुपये नकद, 16 लाख रुपये मनोज कुमार के खाते में, फिर 2.37 लाख रुपये बैंक खाते में 5 लाख रुपये नकद दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके साथ ही 20 लाख रुपये 4 मार्च को दिल्ली से दुबई के लिए हवाला कराए थे। आरोपियों ने उन्हें एक महीना दुबई रखा और अमेरिका का वीजा नहीं लगवाया। आरोपियों ने संकेत के परिवार से ढाई लाख और राजेश कुमार के परिवार से दो लाख रुपये ओर ले लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed