फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दुकानदारों ने भी कराए विद्यार्थियों पर एटीएम से रुपए चोरी करने व दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज

दुकानदारों ने भी कराए विद्यार्थियों पर एटीएम से रुपए चोरी करने व दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज

Mon, 15 Apr 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों ने भी कराए विद्यार्थियों पर एटीएम से रुपए चोरी करने व दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई चौक पर सड़क हादसे में छात्र निकित की मौत के बाद हुई फायरिंग व पथराव के मामले में करीब 10 विद्यार्थियों के खिलाफ एसबीआई एटीएम में तोड़फोड़ कर कैश चोरी करने की कोशिश व अन्य दुकान में तोड़फोड़ कर 6 लाख रुपये का नुकसान करने के आरोप में सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज करा दिया है। यह मामला आईटीआई चौक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मुनीष कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आईटीआई परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तोड़फोड़ के आरोप लगाते हुए स्थानीय दुकानदार पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को सीएम से मिले थे। उसी के बाद यह मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में आईटीआई चौक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मुनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सरस्वती टेंट हाउस के नाम से आईटीआई के सामने दुकान है। दुकान के साथवाले हिस्से में एसबीआई का एटीएम लगने के लिए किराए पर दे रखा है। 11 अप्रैल समय करीब साढे़ पांच बजे आईटीआई छात्र की अंबाला डिपो की हरियाणा रोडवेज बस के नीचे आने से मौत हो गई थी। इस संबंध में आईटीआई के बच्चों ने आक्रोश किया। 12 अप्रैल को इस संबंध में काफी छात्र आईटीआई से बाहर निकले और नारेबाजी की और जीटी रोड पर जाने लगे। आईटीआई पुल के नीचे पुलिस ने उन विद्यार्थियों को खदेड़ दिया और सभी छात्र आईटीआई के अंदर चले गए कुछ ही देर के बाद आईटीआई से काफी छात्र बाहर आए और सड़क से पत्थर उठाकर पुलिस की और फेंकने लगे। उन्हीं छात्रों में से करीब 10 लड़कों ने आईटीआई के सामने दुकानों में पत्थर मारने शुरू कर दिए। दुकान के बाहर खड़ी बाइकों को तोड़ना शुरू कर दिया और उनसे तेल निकालना शुरू कर दिया। सभी दुकानदार डर गए और नुकसान के डर से शटर बंद कर लिए। कुछ छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया तो कुछ ने एसबीआई एटीएम व उसकी दुकान में लगे शीशे तोड़ दिए। मशीन तोड़कर कैश निकालने भी कोशिश की। कुछ लड़कों ने उसकी दुकान से घुसकर काउंटर व उसका मोबाइल तोड़ दिया। ऐसे में उन विद्यार्थियों ने करीब छह लाख रुपये का नुकसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed