फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नेशनल स्तर के साइकिलिस्ट को हनीट्रैप मामले में फंसाया, सात लाख में सौदा, ढाई लाख के साथ वकील गिरफ्तार

नेशनल स्तर के साइकिलिस्ट को हनीट्रैप मामले में फंसाया, सात लाख में सौदा, ढाई लाख के साथ वकील गिरफ्तार

Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
नेशनल स्तर के साइकिलिस्ट को हनीट्रैप मामले में फंसाया, सात लाख में सौदा, ढाई लाख के साथ वकील गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। अपने ही ननदोई पुलिसकर्मी और नेशनल स्तर के साइकिलिस्ट पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराने के बाद केस में समझौते के लिए सात लाख रुपये की डिमांड करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी कुरुक्षेत्र के वकील को ढाई लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया तो अदालत ने उसे जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी महिला की तलाश जारी है।
मामले के अनुसार, 22 साल की नेहा की शादी पिपली के रहने वाले एक युवक से हुई थी। पत्रकारवार्ता के दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि युवती का पहले ही अपने प्रेमी शुभम के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मौका देखकर युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी शिकायत युवती के ननदोई हरियाणा पुलिस के सिपाही और राष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्ट प्रवीन कुमार ने पुलिस थाने में की थी। इसी रंजिश में युवती ने ननदोई को देख लेने की धमकी भी दी थी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने जब युवती और प्रेमी को बरामद किया तो युवती ने प्रवीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस पर कुरुक्षेत्र में ही प्रवीन कुमार पर जीरो एफआईआर के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
विज्ञापन

इस पर जब प्रवीन कुमार के परिजनों ने जब नेहा से संपर्क किया तो नेहा ने कहा कि वह वकील दीपक शर्मा से बात कर लें तो वे केस को समाप्त करा देगी। जब प्रवीन के परिजनों ने वकील से संपर्क साधा तो उसने 7 लाख रुपये की डिमांड कर डाली। इस पर प्रवीन कुमार का मामा मेहर सिंह पैसे देने को तैयार हो गया। मेहर सिंह ने कहा कि पहले वह ढाई लाख रुपये देगा और उसके बाद बाकी की रकम। जब सौदा तय हो गया तो मेहर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस दी और ब्लैकमेलिंग के सबूत भी दिखाये। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने सच्चाई जानने के बाद जाल बिछाया। मंगलवार को पक्का खेड़ा गांव का रहने वाला मेहर सिंह ढाई लाख रुपये की रकम लेकर करनाल की अदालत में पहुंच गया। जहां पहले उसने एक शपथ पत्र तैयार करवाया और फिर मेहर सिंह से ढाई लाख रुपये ले लिए। इस बीच पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस को एक दम आया देख वकील दीपक शर्मा फरार होने लगा, लेकिन कुछ दूर जाकर पुलिस ने उसे दबोच लिया। मेहर सिंह ने वकील दीपक शर्मा से ढाई लाख रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed