फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएचडी सिटी में वीटा बूथ पर मचाया उत्पात, 23 हजार की लूट

सीएचडी सिटी में वीटा बूथ पर मचाया उत्पात, 23 हजार की लूट

Thu, 27 Dec 2018 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सीएचडी सिटी में वीटा बूथ पर मचाया उत्पात, 23 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीएचडी सिटी में युवकों ने वीटा बूथ पर जमकर उत्पात मचाया। बूथ के कर्मचारी रोहित गुलाटी के साथ मारपीट करते हुए सामान बाहर फेंक दिया और गल्ले में रखे करीब 23 हजार रुपये लूट लिए। आरोप है कि युवकों ने कर्मचारी रोहित को जान से मारने की धमकी देते हुए बूथ खाली करने के लिए कहा। इस मामले की सूचना देते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सदर पुलिस थाने के जांच अधिकारी विजय ने मौका मुआयना किया।

बुधवार की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे करीब 20 बदमाश लाठी व डंडों से लैस होकर सीएचडी सिटी स्थित वीटा बूथ पर पहुंचे। उन्होंने जाते ही बूथ का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इस पर कर्मचारी रोहित गुलाटी ने एतराज जताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए लोगों को भी बदमाशों ने धमकाते हुए पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद भी रोहित की मदद के लिए कुछ लोग आगे आए और उसे बचाया। सामान को पूरी तरह से तहस-नहस करने के बाद बदमाशों ने रोहित को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यहां से बूथ खाली करने चले जाओ। इसके बाद हथियार लहराते हुए बदमाश दहशत फैलाकर फरार हो गए। रोहित ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने मालिक मदन पुरी को दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सदर पुलिस थाने से जांच अधिकारी विजय मौके पर पहुंचे। उन्होंने साक्ष्य जुटाए। इस बारे में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed