फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   छह दिनों से लापता युवक का पिचौलिया नहर से मिला शव

छह दिनों से लापता युवक का पिचौलिया नहर से मिला शव

Sun, 04 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
छह दिनों से लापता युवक का पिचौलिया नहर से मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। घर से लापता हुए युवक का शव गांव पिचौलिया के समीप नहर से पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि गांव घीड़ निवासी विक्रम (26) 30 अक्तूबर को घर कहीं चला गया था। वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इधर-उधर रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत दर्ज कर युवक की पड़ताल शुरू कर दी। रविवार को विक्रम का शव पिचौलिया गांव के पास नहर से बरामद किया गया। लोगों की मदद से विक्रम के शव को नहर से बाहर निकाला गया और परिजनों द्वारा शिनाख्त करवाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed