फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गांव डाचर में कच्चे रास्ते को लेकर दो पक्षो में चली गोलियां, 12 लोग घायल

गांव डाचर में कच्चे रास्ते को लेकर दो पक्षो में चली गोलियां, 12 लोग घायल

Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव डाचर में कच्चे रास्ते को लेकर दो पक्षो में चली गोलियां, 12 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। गांव डाचर के गोंदर गांव की सीम से लगती डाबर की जमीन पर कच्चे रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसको लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें एक पक्ष के गोलियां लगने से करीब 12 लोग घायल हो गए।

ग्रामीण बल्ली राम, जगदीश, सोमा, रामफल, रामेश्वर ,पाला राम, सुल्तान व सुरेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से कच्चे रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी निशानदेही प्रशासन की देख रेख में 20 मई को करवाई गई थी। सोमवार को करीब सात बजे कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए दूसरे पक्ष के लोग मिट्टी डालने का कार्य कर रहे थे, लेकिन पहले पक्ष के अमर सिंह पुत्र गुरबंता सिंह ने मिट्टी डाल रहे पक्ष के लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें राजू प्रजापत, कृपाल सिंह, रिंकू, कृष्ण कुमार, राधेश्याम, जयभगवान, हरपाल व राजपाल सहित 12 लोगों कों गोलियां लगने से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से निसिंग के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर घायल लोगों को करनाल रेफर कर दिया गया। गांव डाचर के प्रजापत समाज के रामफल सहित अन्य लोगों का आरोप है कि अमर सिंह पक्षों के लोगों कच्चा रास्ता पक्का करने के लिए कार्य कर रहे लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलने से 12 लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय भी फायरिंग होती रही। पुलिस तमाशबीन बनी रही। इस संबंध में थाना प्रभारी जयवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed