फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   घरौंडा में बाइक से पटाखे चलाने वालों पर कसा शिकंजा, चार बुलेट बाइक चालकों के काटे चालान

घरौंडा में बाइक से पटाखे चलाने वालों पर कसा शिकंजा, चार बुलेट बाइक चालकों के काटे चालान

Sun, 10 Mar 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा में बाइक से पटाखे चलाने वालों पर कसा शिकंजा, चार बुलेट बाइक चालकों के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। शहर की गलियों और सड़कों पर बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अपने चेकिंग अभियान के तहत शहर के रेलवे रोड पर बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार बुलेट बाइकों को काबू किया है और बुलेट बाइक से उत्पात मचाने वाले बाइक चालकों के चालान काटे और बिना आरसी की बाइकों को इंपाउंड किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुलेट बाइक के पटाखे से शहरवासियों को परेशान करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ शहरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा था। शहरवासियों की तरफ से लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी संदीप कुमार के निर्देश पर शनिवार को दोपहर बाद सब इंस्पेक्टर ऋषिपाल ने नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने रेलवे रोड से गुजरने वाली बुलेट बाइकों को रुकवाया और बाइक साइलेंसर को चेक किया। जिस बुलेट के साइलेंसर में पटाखा फोड़ने वाला उपकरण लगा हुआ मिला, उसी बुलेट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और बुलेट चालकों का चालान किया। वहीं बिना आरसी वाली बाइकों को पुलिस ने इंपाउंड कर दिया। इसके अलावा कई बाइकों से नंबर प्लेट गायब मिली, उनको भी पुलिस ने सख्त हिदायतें दीं।
विज्ञापन


बाइक को मोडिफाई करने वाले मिस्त्रियों पर भी होगा एक्शन
पुलिस ने पटाखा फोड़ने वाली बुलेट बाइकों से शहर को पूरी तरह मुक्त करने के लिए कमर कस ली है। पुलिस ने सिर्फ शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान करेगी, बल्कि बाइकों को मोडिफाई कर उनके साइलेंसर में पटाखा लगाने वाले मिस्त्रियों के खिलाफ भी एक्शन लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा फोड़ने वालों को मिले सबक
बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ शहर में धमाचौकड़ी मचाने वाले बाइक चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से शहर के लोगों में खुशी है। शहरवासियों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की है। शहरवासी राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र कश्यप, रामकुमार, विकास कुमार व अन्य का कहना है कि बुलेट बाइक चालक इतनी जोर से पटाखा फोड़ते हैं कि सड़क पर चलने वालों के साथ-साथ घर में बैठे लोगों को भी दिक्कतें होती है।



पुलिस को लगातार बुलेट बाइक से पटाखा फोड़ने वालों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। थाना प्रभारी संदीप कुमार के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया है। जिसमें चार बुलेट बाइकों को काबू किया है। एक बुलेट बाइक को इंपाउंड किया है जबकि अन्य के चालान काटे गए हैं।-ऋषिपाल, सब-इंस्पेक्टर, थाना घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed