फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तीन ट्रकों की भिडंत में एक ट्रक चालक हुआ घायल

तीन ट्रकों की भिडंत में एक ट्रक चालक हुआ घायल

Sun, 04 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
तीन ट्रकों की भिडंत में एक ट्रक चालक हुआ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर 6 स्थित करनाल हाइवे पर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे तीन ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ट्रक में लकड़ी के बड़े-बड़े वजनदार खंभे थे। वहीं, दूसरे ट्रक में अनाज की बोरियां भरी हुईं थीं। इन दोनों ट्रक की भिड़ंत से एक ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया।

इसी दौरान एक अन्य तीसरे ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद हाइवे पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस घटना स्थल पहुंची और मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू करवाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शनिवार रात ढाई बजे रायपुर से लुधियाना की ओर जा रहा ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक चालक व परिचालक ने सेक्टर 6 बाईपास हाइवे किनारे ट्रक को खड़ा कर दिया व उसे ठीक करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहा अनाज की बोरियों से भरे ट्रक ने उस ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रक के घायल चालक को अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed