{"_id":"5a6392a74f1c1b8d268b5834","slug":"31516475047-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के साथ की मारपीट, साढ़े चार हजार रुपये से भरा पर्स छिनकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार के साथ की मारपीट, साढ़े चार हजार रुपये से भरा पर्स छिनकर हुए फरार
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार के साथ मारपीट कर साढ़े चार हजार रुपये लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
चार चमन मेें एक दुकानदार के साथ मारपीट कर बाइक सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार चमन निवासी रूप चंद ने बताया कि वह चार चमन स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। दोपहर को एक बाइक उसकी दुकान के बाहर आकर रुकी और दो युवक उसकी दुकान के अंदर घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। दोनों युवकों ने उन्हें पहले तो बुरी तरह से पीटा और फिर उससे पर्स छीन कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पर्स में करीब साढ़े चार हजार रुपये थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।