फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रक ने किया ओवरटेक, तेज रफ्तार से आ रही वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, 15 यात्री घायल

ट्रक ने किया ओवरटेक, तेज रफ्तार से आ रही वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, 15 यात्री घायल

Thu, 31 May 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने किया ओवरटेक, तेज रफ्तार से आ रही वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, 15 यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड फ्लाईओवर पर आईटीआई चौक के सामने जम्मू से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस सुबह करीब साढ़े सात बजे आगे चल रहे बजरी से भरे ट्रक से टकरा गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करते समय ट्रक बस के सामने आ गया और तेज रफ्तार से पीछे से आ रही वॉल्वो बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर से बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गई और बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को साइड में खड़ा किया और वाहनों को सुचारू किया। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि वॉल्वो बस चालक दरबारी लाल वॉल्वो बस में यात्रियों को लेकर जम्मू से दिल्ली जा रहा था। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। सुबह करीब 7:30 बजे जब बस करनाल आईटीआई के पास फ्लाईओवर पर पहुंची, तो बस की टक्कर आगे चल रहे बजरी से भरे ट्रक के साथ हो गई। टक्कर लगने से बस चालक दरबारी लाल, गुलाब कादर, अब्दुल साजिद, मोहम्मद सहित 15 के करीब यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed