फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शराब के नशे में सरेआम बाजार में पत्नी को डंडे से पीटकर किया लहूलुहान, भीड़ बनकर देखते रहे लोग....

शराब के नशे में सरेआम बाजार में पत्नी को डंडे से पीटकर किया लहूलुहान, भीड़ बनकर देखते रहे लोग....

Tue, 10 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में सरेआम बाजार में पत्नी को डंडे से पीटकर किया लहूलुहान, भीड़ बनकर देखते रहे लोग....
नशे में बाजार में पत्नी को डंडे से पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कुजंपुरा रोड पर एक विवाहिता को उसके पति ने सरे बाजार में डंडे से बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रही, लेकिन कोई भी महिला को बचाने नहीं आया। डंडा लगने से महिला के सिर से खून बहने लगा। अंत में महिला बचने के लिए एक शोरूम में घुस गई। इस पर पति भी शोरूम में घुस गया और वहां भी महिला को पीटने लगा। इस दौरान शोरूम मेें मौजूद एक महिला ने हमलावर पति का विरोध किया, तो पति बच्चे को लेकर भाग गया। बाद में शोरूम की संचालिका ने पुलिस को फोन किया। लेकिन, पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई।

बताया जा रहा है कि चार चमन की रहने वाली संगीता अपने बच्चो के साथ दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रही थी। रास्ते में पति ने उसका पीछा शुरू कर दिया। जब वह कुंजपुरा रोड पर पहुंची तो पति ने बाजार में उस पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान पति अपनी पत्नी को गालियां भी देता रहा। बाद में महिला संगीता ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार थी। उसने अपने पति राजीव से कहा कि वह उसे अस्पताल ले चले। लेकिन, उसने इंकार कर दिया। इस पर वह अपने बच्चों को साथ लेकर अस्पताल जा रही थी। बाजार में उसके पति ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। महिला का पति एक निजी अस्पताल में स्वीपर है। जिस महिला ने संगीता को बचाया, उसने कहा कि महिला के पति ने शराब पी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed