फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नीलोखेड़ी के मंदिर में चोरी, देवताओं के मुकुट भी गायब

नीलोखेड़ी के मंदिर में चोरी, देवताओं के मुकुट भी गायब

Wed, 12 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी के मंदिर में चोरी, देवताओं के मुकुट भी गायब
नीलोखेड़ी (करनाल)। चोरों ने अस्पताल एरिया स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पीछे बनी खिड़की की जाली तोड़कर मंदिर में स्थापित देवी देवताओं के हजारों रुपये के चांदी के मुकुट चुरा लिए। उसके बाद जब मंगलवार सुबह पुजारी सुनील शर्मा मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देवताओं के मुकुट गायब पाए। तब चोरी का पता चला। इसके अलावा चोर राधा की प्रतिमा के नाक की सोने की नथनी भी चुरा लेकर गए। घटना का पता चलते ही लोग स्तब्ध रह गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद मधुबन से आई एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मंदिर सभा के प्रधान सुभाष त्रेहन ने बताया कि चोरों ने श्रीराम, लक्ष्मण एवं सीता सहित श्री हनुमान व गणेश के मुकुट चोरी कर ले गए हैं, जबकि राधा की दो तोले की सोने की नथनी चोरी हुई है। इसके अतिरिक्त चोरों ने देवी देवताओं के शृंगार के सामान पर भी हाथ साफ कर गए। त्रेहन ने बताया कि चोरों ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाकर करीबन दो लाख रुपये का नुकसान किया है। सूचना मिलते ही पुलिस तथा एफएसएल की टीम ने मंदिर का मुआयना किया। इस बारे में चौकी इंचार्ज सुलतान सिंह ने बताया कि इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed