{"_id":"5be7294dbdec2269c0437bd2","slug":"181541876045-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलोखेड़ी में टैंट हाउस के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलोखेड़ी में टैंट हाउस के गोदाम में लगी आग
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी (करनाल)। किसान बस्ती स्थित जुनेजा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने इतना विकराल रूप ले लिया कि लोगों की सांसें अटक गई। रिहायशी इलाका होने के कारण लोग घरों से बाहर आ गए। विभिन्न स्थानों से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले टेंट हाउस का सारा समान जलकर पूरी तरह से राख में तबदील हो चुका था। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विदित रहे कि इसी वर्ष 24 जनवरी 2018 को भी इस गोदाम में आग लग गई थी, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था।
जुनेजा टेंट हाउस के मालिक गगन जुनेजा ने बताया कि शुक्रवार रात को 8.30 बजे सही हालत में गोदाम को बंद करके गया था। घर पहुंचने के कुछ ही मिनटों बाद गोदाम में आग लगने की खबर मिल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम में सुलगी आग ने बहुत जल्दी पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नीलोखेड़ी की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास करने लगी। लेकिन आग की ऊंची उठती लपटों को देखते हुए इंद्री, निसिंग व करनाल से फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों को बुलाया गया। जिन्होंने तीन घंटे तक अथक प्रयास कर आग को बुझाने में सफलता हासिल की। गगन जुनेजा ने बताया कि इस आग से लाखों रुपये के टैंट, बर्तन, मेज, कारपेट, गद्दों सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।