फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रंजिश में चले चाकू, एक युवक की हत्या, दूसरे पक्ष के दो भाई गंभीर

रंजिश में चले चाकू, एक युवक की हत्या, दूसरे पक्ष के दो भाई गंभीर

Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में चले चाकू, एक युवक की हत्या, दूसरे पक्ष के दो भाई गंभीर
रंजिशन चले चाकू, एक युवक की हत्या, दूसरे पक्ष से दो भाई गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
रंजिश के चलते गांव नगला फार्म के पास युवकों ने गांव रांवर निवासी एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, जबकि हमले में आरोपी पक्ष के दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है। मामले में पुलिस पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश मेें जुटी है।
जानकारी मुताबिक गांव रांवर निवासी लगभग 22 वर्षीय साजन और गांव के दूसरे पक्ष के लोगों में रंजिश चल रही थी। सोमवार शाम साजन दोस्त के साथ बाइक पर नगला फार्म की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव नगला फार्म के पास पहुंचे तो दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने साजन पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकुओं के हमले में युवक साजन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इस हमले में दूसरे पक्ष के अनिल और सुनील भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर साजन को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, इस दौरान साजन ने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले भी रांवर में हो चुकी है कई हत्याएं
पुलिस के अनुसार गांव रांवर में हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इस गांव में रंजिश के चलते कई हत्याएं हो चुकी हैं, जिस कारण गांव में दहशत का माहौल है। रंजिश के चलते अब साजन की हत्या हो गई। युवक की हत्या को लेकर पीड़ितों ने गांव में पंचायत करके रोष व्यक्त किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब तक उनके कई लोगों की हत्या हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए, जबकि पीड़ित पक्ष के लोग पहले भी सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम को गांव रांवर निवासी साजन साथी के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान गांव नगला फार्म के पास कुछ युवकों ने साजन पर चाकुओं से हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हमले में दूसरे पक्ष के दो लोग भी घायल हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनोज कुमार, सदर थाना प्रभारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed