{"_id":"5c23dc7cbdec2256c0653021","slug":"161545854076-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को सीएम का ड्राइवर बता कंडक्टर लगवाने के नाम पर ठगे चार लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को सीएम का ड्राइवर बता कंडक्टर लगवाने के नाम पर ठगे चार लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। गांव अरड़ाना के एक व्यक्ति के साथ उसके बेटे को कंडक्टर लगवाने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अरड़ाना गांव के राजकुमार ने बताया कि उसका लड़का अक्षय कुमार बीए कक्षा में है। लड़के को विदेश भेजने के लिए आरोपी सुशील मलिक और इनकी पत्नी मीनू को घर पर 4 लाख रुपये, पासपोर्ट के लिए पहचान पत्र, राशन कार्ड आदि कागजात 18 मई 2017 को दिए थे। इसके बाद उसके लड़के ने कंडक्टर के पद के लिए हरियाणा रोडवेज में आवेदन किया। जब उन्होंने आरोपी सुशील मलिक से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि कहा कि वे वह उसके बेटे को नौकरी लगवा देगा, क्योंकि वह सीएम के ड्राइवर हैं और वे सीएम को बोल देंगे। आरोप है कि सुशील की पत्नी मीनू ने भी नौकरी की गारंटी दी। हालांकि, रिजल्ट आने के बाद उसका बेटा नौकरी नहीं लग पाया। इस पर दोबारा से जब सुशील मलिक से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी की पत्नी ने धमकी दी कि रुपये भूल जाओ। यदि पैसे मांगने आए तो झूठे केस में फंसवा दूंगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
खाते से निकलवाए 95 हजार
करनाल। गांव पधाना के एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट्स से 95 हजार रुपये निकालने पर बुटाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गांव पधाना के हरविंद्र कुमार ने बताया कि उसके अकाउंट से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। 40-40 हजार रुपये 24 दिसंबर को ट्रांसफर हुए। 15 हजार रुपये 25 दिसंबर को एटीएम से निकाले गए। पुलिस ने हरविंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।