{"_id":"5bfd9879bdec2241975fee0d","slug":"151543346297-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नीलोखेड़ी बस अड्डे के समीप बाइक सवार तीन व्यक्तियों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलकार सिंह वासी कुटेल ने बताया कि वह नीलोखेड़ी के बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान बाइक पर उसका भाई कर्णपाल व जोगिंद्र व अमित उसके पास आए। कुछ समय बातचीत करने के बाद वे चल पड़े कुछ दुरी पर ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह दौड़कर उनके पास गया और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। वहां कर्णपाल व जोगिंद्र ने अस्पताल में उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। अमित का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।