{"_id":"5b844da942c79246594305fe","slug":"141535397289-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को मामी कहकर कार में बैठाया, नशीला पदार्थ सुंघाकर उतार लिये कंगन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को मामी कहकर कार में बैठाया, नशीला पदार्थ सुंघाकर उतार लिये कंगन
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को मामी कहकर कार में बैठाया, नशीला पदार्थ सुंघाकर उतार लिए कंगन
इंद्री। जिले में महिलाओं के हाथों से कंगन उतारने वालों का गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल है जो कार में सवार होकर सार्वजनिक स्थान पर जाती हैं और वहां किसी एक महिला को अपनी बातों में लगाकर उसके साथ रिश्तेदारी निकालकर या लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लेती हैं। इस दौरान वह महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघा देती है और उनके हाथों से सोने के कंगन निकाल लेती है। ऐसा ही एक मामला इंद्री में हुआ है। जोहड़ माजरा निवासी सत्या देवी ने बताया कि वह करनाल से इंद्री की ओर जाने वाली बस में बैठी और इंद्री बस स्टैंड पर पहुंते ही वहां एक कार से एक महिला निकाली और उसने उसे मामी कहकर पुकारा और अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूरी पर उन्होंने एक और महिला को कार में बैठा लिया। वह महिला उल्टी करने का बहाना करती रही। इस दौरान दूसरी महिला ने उसके हाथ से कंगन निकाल लिए, जब वह कार से उतरी तो उसे चक्कर आने लगे और वह नीचे गिर गई। जब उसे होश आया तो उसके हाथ में सोने के कंगन ही नहीं थे। हालांकि, इंद्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस इन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।