फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आंखों में मिर्ची डालकर लाठी-डंडों से युवक पर किया हमला

आंखों में मिर्ची डालकर लाठी-डंडों से युवक पर किया हमला

Sun, 12 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
आंखों में मिर्ची डालकर लाठी-डंडों से युवक पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर सेक्टर-6 फ्लाईओवर के नीचे एक युवक की आंखों में मिर्ची डालकर करीब 12 अन्य युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। सेक्टर-7 से गुुजर रहे एक व्यक्ति ने पीड़ित को देख लिया और उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-7 निवासी साहिल ने बताया कि शुक्रवार रात को सेक्टर-6 व सात के फ्लाईओवर के नीचे कुछ बदमाशों ने साहिल मदान की बाइक को टक्कर मारी। फिर उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। इसके बाद उस पर हमला बोला दिया। साहिल ने बताया कि वह हमलावरों में से दो को पहचानता है। सेक्टर-16 निवासी कर्ण और हांसी रोड का विनय पुरी सहित करीब 12 युवक इस टीम में शामिल थे। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार उसने युवक को पैसे लेने के लिए फोन किया था। उसे पहले नमस्ते चौक पर बुलाया गया। इसके बाद मीरा घाटी आने को कहा। वह फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था तो उस पर अचानक हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed