{"_id":"5b2aa6aa4f1c1b603c8b494b","slug":"131529521834-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस भुगत रहे हवलदार ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस भुगत रहे हवलदार ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। वर्ष 2017 से आत्महत्या के लिए मजबूर करने का एक केस भुगत रहे एक हवलदार ने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के र्क्वाटर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने एक महिला कांस्टेबल, वकील व एक अन्य व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव खानपुर जाटान (कुरुक्षेत्र) निवासी हवलदार रामनाथ हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में सेकेंड बटालियन में सामान्य ड्यूटी पर तैनात था। रामनाथ मधुबन अकादमी के एलआईजी क्वाटर नंबर 66 में रहता था। बुधवार को दोपहर बाद रामनाथ का शव उसके क्वाटर में लगे पंखें से झूलता मिला। आस-पास के लोगों ने हवलदार का शव फंदे से लटका देखा। शव देख पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई और हवलदार के शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक की पत्नी डिंपल की शिकायत पर महिला कांस्टेबल ज्योति, वकील अशोक कुमार व कुलदीप के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के लिए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
केस में समझौते के लिए मांगे जा रहे थे 20 लाख रुपये : पत्नी
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति पर न्यायालय में मुकदमा चला हुआ था, उसका पति जमानत पर था। मामले का समझौता करवाने के लिए एक महिला कांस्टेबल ज्योति, वकील अशोक कुमार व दहा निवासी कुलदीप 20 लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे। जिस कारण उसका पति मानसिक रूप से परेशान था। गौरतलब है कि जनवरी-2017 में सिरसी गांव की एक युवती का शव संदिग्ध हालात में मधुबन गोल्फ कोर्स में बरामद हुआ था। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हवलदार रामनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ था। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
मधुबन अकादमी के एक क्वाटर में हवलदार रामनाथ का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक की पत्नी ने एक महिला कांस्टेबल सहित तीन लोगों पर एक मामले में समझौता करवाने की एवज में 20 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला कांस्टेबल ज्योति, वकील अशोक कुमार व दहा निवासी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। -राजकुमार, थाना प्रभारी मधुबन।