फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिले में 25 टावरों की काटी फाइबर तार व चोरी किया अन्य सामान, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जिले में 25 टावरों की काटी फाइबर तार व चोरी किया अन्य सामान, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिले में 25 टावरों की काटी फाइबर तार व चोरी किया अन्य सामान, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिले में 27 टावरों की फाइबर तार काटकर व अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत कंपनी के मैनेजर ने एसपी को दी है। टावरों की तार कटने से जिले में मोबाइल नेटवर्क में भी भारी परेशानी आ रही है, उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। इससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। इन टावरों को चलाने वाली महेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर विनोद कुमार की शिकायत पर सदर थाना, सिविल लाइन व सिटी थाना पुलिस ने अलग अलग मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कंपनी के मैनेजर विनोद कुुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ युवक टावर विजन कंपनी में काम करते थे। अब टॉवरों को चलाने का कार्य महेंद्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है, लेकिन ये आरोपी हमें कार्य करने नहीं दे रहे हैं। इन आरोपियों ने पुरानी अनाज मंडी के समीप, घोघड़ीपुर फाटक के समीप, चिड़ाव मोड़, दादूपुर, रमेश नगर, दूरदर्शन टॉवर, पदाधा, बुढ़नपुर, शक्ति कॉलोनी, बाहरी, फफडाना, सिंगोहा, कैरवाली, सेक्टर-9, अमर अस्पताल, सेक्टर-3 सहित 27 टावरों की फाइबर केबल, पावर केबल, सिपरी केबल काट दी। आरोप है कि जनरेटर की बैटरी चोरी कर ली गई, रेक्टीफायर ईनोटबी व टीआरएक्स कार्ड भी चोरी हो गए, जिनकी कीमत लाखों रुपये है। आरोप है कि आरोपी टॉवर पर जाकर वहां कर्मचारियों को जान से माने की धमकी देते हैं, आग लगाने की धमकी देते हैं। जिस कारण कर्मचारी इन आरोपियों से डरे हुए हैं। इस मामले में सिटी थाना व सदर थाना में रमेश, प्रवीण, निदेश, राजेंद्र व मनजीत समेत 10-12 अन्य युवकों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ। सिटी थाने के इंस्पेक्टर मोहन लाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed