{"_id":"5b0c51424f1c1b8c6e8b51e9","slug":"121527533890-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय लीक हुई गैस, आग लगने से झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते समय लीक हुई गैस, आग लगने से झुलसी महिला की मौत
Updated Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव गुरू नानकपुरा स्थित एक घर में महिला खाना बना रही थी, इस दौरान गैस लीक होने से अचानक आग लग गई और वह आग में झुलस गई। इस कारण उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। महिला के भाई गुलाब ने बताया कि 16 मई को उसकी बहन सुनीता (35) दोपहर के समय रसोई में खाना बना रही थी। अचानक गैस लीक हो गई और आग लग गई। जिस कारण वह आग में झुलस गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन उसका इलाज चला लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।