{"_id":"5b9c04f7867a557f195f3d7d","slug":"11536951543-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट बाइक पर 1.250 किलोग्राम अफीम ले जा रहे थे दो भाई, एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलेट बाइक पर 1.250 किलोग्राम अफीम ले जा रहे थे दो भाई, एक काबू
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बुलेट पर सवार होकर 1.250 किलोग्राम अफीम लेजा रहे दो भाइयों में से पुलिस ने एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा भाई पुलिस की सीआई-1 टीम को देखकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ चिचु वासी न्यु प्रेम नगर करनाल को बुलेट के साथ काबू कर मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि 13-14 सितंबर की रात उन्होंने एएसआई चंदेश्वर की अध्यक्षता में थाना शहर करनाल क्षेत्र में गस्त कर अपराधों को रोकने और अपराधीयों को पकड़ने के लिए रवाना किया। गस्त के दौरान पुलिस टीम ने गांधी चौक के पास रामनगर करनाल में नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू की। रात करीब 11 बजे सामने से आ रही एक बुलेट बाइक सवार को टीम ने रूकने का इशारा किया। पुलिस की नाकाबंदी देखकर बाइक सवार ने पहले ही बाइक रोक ली और वापस दौड़ाने लगा। इस दौरान बाइक के पीछे बैठा एक युवक पहले ही फरार हो गया और बाइक सवार मनप्रीत को टीम ने पकड़ लिया और उसकी चेकिंग की तो उसके कब्जे से 1.250 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि उसके पीछे उसका भाई चरणजीत बैठा हुआ था। जो करीब एक महीना पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था और ट्रक ड्राइवर है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।