फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आस्ट्रेलिया में युवक की मौत, ओएसडी शव लेकर गांव पहुंचे

आस्ट्रेलिया में युवक की मौत, ओएसडी शव लेकर गांव पहुंचे

Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में युवक की मौत, ओएसडी शव लेकर गांव पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)।
आस्ट्रेलिया में हादसे में मारे गए हरियाणा के 20 वर्षीय अंकित का पार्थिव शरीर लेकर ओएसडी अमरेंद्र सिंह गांव खानपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार, ओएसडी अमरेंद्र सिंह शनिवार को प्रात: 6.30 बजे गुरुग्राम एयरपोर्ट पर पहुंचे और सारी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नौजवान अंकित के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव खानपुर में पहुंचे और परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपा।
जैसे ही विदेश मंत्रालय भारत सरकार से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की और दुर्घटना में मारे गए अंकित के पार्थिव शरीर को परिजनों तक पहुंचाने में मदद करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में ओएसडी अमरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि दुखी परिवार के साथ खड़े होकर पार्थिव शरीर को लाने में सहायता करें।
विज्ञापन

बता दें कि अंकित इंद्री खंड के गांव खानपुर का रहने वाला था, वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पिछले 3-4 महीने पहले ही आस्ट्रेलिया गया था। परिजनों को अंकित की मृत्यु का समाचार 17 मई को मिला और उन्हें बताया गया कि अंकित की मृत्यु एक हादसे में हो गई है। सरकार के सहयोग से अंकित का पार्थिव शरीर हमारे तक पहुंचा है
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने गांव खानपुर के 20 वर्षीय अंकित के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस नौजवान की मृत्यु से परिजनों को तो गहरा दुख पहुंचा है साथ ही समाज को भी एक गहरी क्षति हुई है।


अंकित के पार्थिव शरीर को पाकर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
गांव खानपुर निवासी अंकित के पार्थिव शरीर को पाकर ग्रामीणों का कहना है कि अपने देश के नागरिकों के प्रति इतनी संवेदनशीलता रखने वाली पहली ऐसी सरकार देखने को मिली है, जोकि विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा को लेकर पूर्णत: सजग है। अगर विदेश में कोई दुर्घटना घट जाती है तो वहां पर भी उनकी पूरी देखरेख करवा रही है। इतना ही नहीं दुर्घटना में मारे जाने वाले लोगों के पार्थिव शरीर को भी परिजनों तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed