फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मेडिकल कालेज के डाक्टर पर निजी अस्पताल में जाकर किया आपरेशन, जांच कमेटी बैठाई

मेडिकल कालेज के डाक्टर पर निजी अस्पताल में जाकर किया आपरेशन, जांच कमेटी बैठाई

Thu, 05 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के डाक्टर पर निजी अस्पताल में जाकर किया आपरेशन, जांच कमेटी बैठाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीएम सिटी में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर द्वारा प्राइवेट अस्पताल में जाकर मरीज का ऑप्रेशन करने का मामला सामने आया है। इसमें वह मरीज पहले मेडिकल कॉलेज में उसी डॉक्टर के पास अपनी जाड़ दिखाने आया था और फिर उस डॉक्टर ने ऑपरेशन कहकर, उस मरीज को एक प्राइवेट अस्पताल में जाने की सलाह दी और 16 हजार में ऑपरेशन कराने की भी सेटिंग की। मरीज ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर आरोप लगाया कि उस डॉक्टर ने प्राइवेट अस्पताल में जाकर उसके दांत का आपरेशन किया है। यूपी के शामली निवासी मरीज साबिर ने बताया कि उसकी जाड़ में दर्द था, तो उसके चेहरे पर सुजन आई हुई थी वह कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम सुनकर आया था कि यहां नि.शुल्क बेहतर इलाज मिलता है। मेडिकल कॉलेज में वह दांत के डॉक्टर से मिला तो उस डॉक्टर ने उसका चेकअप कर कहा कि ऑपरेशन होगा। इसके बाद डॉक्टर ने एक प्राइवेट अस्पताल में फोन पर बात कर 16 हजार रुपये ऑप्रेशन का खर्च बताया, जब वह उस अस्पताल में दाखिल हुआ तो वहां आकर खुद ही उसका ऑपरेशन किया और 16 हजार रुपए बिल बना गया। इस बारे में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। इसके लिए कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed