फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रक में कट्टों में अवैध शराब की पेटियां भरकर लेजा रहे थे यूपी, तीन गिरफ्तार

ट्रक में कट्टों में अवैध शराब की पेटियां भरकर लेजा रहे थे यूपी, तीन गिरफ्तार

Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में कट्टों में अवैध शराब की पेटियां भरकर लेजा रहे थे यूपी, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
गो तस्करों की तरह अवैध शराब के तस्कर भी शराब की तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। रविवार को पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें लदे कट्टों में अवैैध शराब की पेटियां भरी हुईं थीं। इससे पहले जब पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से पूछा तो उसने कहा कि वह गेहूं के कट्टे यूपी लेकर जा रहा है। पुलिस ने शराब की 2400 बोतलों को अपने कब्जे में लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी स्नेचिंग टीम के इंचार्ज एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब लोड है और वह मेरठ रोड से यूपी जा रहा है। सूचना मिलते ही उसने टीम के साथ मिलकर मेरठ रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। कुछ समय बाद एक ट्रक आया। जब उस ट्रक ड्राइवर से पूछा की ट्रक में क्या है तो उसने कहा कि गेहूं की कट्टे हैं। प्रवीन कुमार ने बताया कि उसे ड्राइवर की बात पर शक हुआ और उसने ट्रक की चेकिंग कराने को कहा, जैसे ही ट्रक से तिरपाल हटाई तो उसमें पीले व सफेद रंग के कट्टे थे। जब उन कट्टों को खोलकर देखा तो उसमें शराब की पेटियां मिली। तुरंत शराब उन कट्टों को कब्जे में ले लिया और आरोपी ईशरार वासी नवाजपूर जिला साहरनपूर, खालिद वासी अलीपुर जिला शामली यूपी, आरीफ वासी खेड़ी कर्मु जिला शामली यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ थाना सदर करनाल में धारा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक से कुल 200 पेटी (2400 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिनमें 70 पेटी पव्वे, 80 पेटी आधे और 50 पेटी बोतल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed