{"_id":"613ba78c8ebc3edadd1cb4ff","slug":"crime-scene-of-paper-leaking-will-be-created-by-taking-the-accused-to-kashmir-karnal-news-knl827954148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को कश्मीर ले जाकर क्रिएट किया जाएगा पेपर लीक करने का क्राइम सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को कश्मीर ले जाकर क्रिएट किया जाएगा पेपर लीक करने का क्राइम सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख रुपये के इनामी आरोपी मुजफ्फर अहमद खान को पुलिस कश्मीर में ले जाकर वह सारा क्राइम सीन क्रिएट करेगी, जिसके तहत उसने हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र और आंसर-की हासिल की थी। उसे 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया गया है। कैथल पुलिस की ओर से जारी किए गए पोस्टर के बाद स्कूली बच्चों ने उसके बारे में पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर कैथल पुलिस ने जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से उसे काबू कर लिया।
पुलिस ने वीरवार को जम्मू से मुजफ्फर अहमद खान को जम्मू पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैथल पुलिस ने मुजफ्फर, मोहमद अफजल डार व हिसार के कुलदीप के जो पोस्टर जारी किए थे। उससे पुलिस को बड़ी मदद मिली। स्कूली बच्चों ने मुजफ्फर अहमद की जानकारी जम्मू में दी। कैथल पुलिस ने जम्मू पुलिस की मदद से मुजफ्फर अहमद को वहां जाकर गिरफ्तार कर लिया। पेपर ली करने के गिरफ्तार किए जा चुके जम्मू के डोडा जिला के गांव सिंधरा तहसील भाला निवासी जितेंद्र ने 7 व 8 अगस्त की निर्धारित सुबह एवं सायं के सत्र की चारों परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र व आंसर-की की एक-एक प्रति मुजफ्फर अहमद खान को दी थी। जो आगे एजाज अमीन निवासी दूध गंगा कालोनी ओल्ड छानपुर श्रीनगर ने प्रश्न पत्र व आंसर-की जम्मू एयरपोर्ट पर अफजल निवासी हजरत बल श्रीनगर को दी और सौदा 60 लाख में तय हुआ था। पैसे परीक्षा के बाद देने थे और 60 लाख में मुजफ्फर व एजाज का बराबर का हिस्सा तय किया गया था। फिर आरोपी अफजल द्वारा एक करोड़ रुपये में पेपर व आंसर-की पांच अगस्त को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर आरोपी राजकुमार को दी गई थी। आरोपी एजाज को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस मामले में जम्मू एयरपोर्ट पर आंसर-की व प्रश्न पत्र हासिल करने वाले मोहम्मद अफजल डार की तलाश है। उस पर भी हरियाणा पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम रखा है। वहीं 50 हजार रुपये के 9 इनामी आरोपियों में से मनोहर व नवीन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
जांच टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि पुलिस मुजफ्फर अहमद खान को 9 दिन के रिमांड पर फिर से कश्मीर में लेकर जाएगी। उसने जितेंद्र से कैसे आंसर-की व प्रश्न पत्र हासिल किए। कहां पर उसने योजना बनाई। इन सभी घटनाओं का क्राइम सीए क्रिएट किया जाएगा। साथ ही उससे मोबाइल फोन बरामद करना है। घटनाक्रम के संबंध में निशानदेही करवाकर उससे अन्य आरोपी अफजल की गिरफ्तारी के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी। जल्द ही एक टीम उसे लेकर जम्मू एवं कश्मीर रवाना होगी।