फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

'आरोपियों पर है नजर, जल्द होगा बड़ा खुलासा'

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
पेट्रोल पंपों पर हुई लूट के मामलों में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर वीरवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले। इस दौरान फिर से पंप संचालकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मांग उठाई तो एसपी ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही दोनों वारदातों को सुलझा लेगी। वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस के हाथ पुख्ता सुराग लगे हैं। आरोपी अलर्ट न हो जाएं इस कारण सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की भी शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

27 जुलाई को नमस्ते चौक के पास रूप नारायण चानना के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और 22 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाश जाते समय गाड़ी चालक की टांग में भी गोली मार गए। इसके अगले दिन 28 जुलाई को बदमाशों ने घरौंडा की पूर्व विधायक रेखा राणा के पेट्रोल पंप पर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से करीब 72 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इससे पहले 22 जुलाई को कैथल रोड स्थित पंप पर बदमाशों ने पंप में आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने तीनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस नतीजे पर पहुंची की लूट की वारदातों को एक ही गैंग के बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुुलिस की जांच में भी सामने आया था कि ये पेशेवर बदमाश हैं। इससे पहले भी सोनीपत और पानीपत में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वीरवार को एसपी से मिलने वालों में पेट्रोल पंप संचालक रामकुमार कल्याण, रूप नारायण चानना, राजबीर चौहान, अंकित गर्ग समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

पंप संचालक दे चुके हड़ताल की चेतावनी
सरकारी विभागों पर तेल की बकाया राशि और लूट के मामलों से नाराज पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल की चेतावनी दे चुके हैं। इतना ही नहीं पंपों ने सरकारी विभागों की गाड़ियों को तेल देना भी बंद कर दिया था। इस पर पंप संचालक डीसी और एसपी से मिलकर अपनी समस्या रख चुके हैं। इतना ही नहीं पंप संचालक सीएम मनोहर लाल से भी मिले थे। इस पर सीएम ने आदेश दिए थे कि पंप संचालकों की बकाया राशि जारी की जाए। इसके बाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का फैसला टाल दिया था और सरकारी गाड़ियों को फिर से तेल देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम पुलिस की जांच से संतुष्ट : कल्याण
इस बारे में करनाल पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान रामकुमार कल्याण का कहना है कि वीरवार को पंप संचालक एसपी सुरेंद्र भौरिया से मिले थे। इस दौरान लूट की वारदातों को लेकर एसपी से विस्तार से चर्चा की गई। कल्याण ने बताया कि पुलिस बदमाशों के करीब है और जल्द ही उनको काबू करेगी। कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। वैसे अब तक ही पुलिस जांच से हम संतुष्ट हैं। एक सवाल के जवाब में कल्याण ने कहा कि फिलहाल जिन पेट्रोल पंप संचालकों के बकाया पैसे थे, वे अभी आ रहे हैं। ये मामला भी प्रोसेस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed