फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

हनीट्रैप में मांगे सात लाख रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
crime
हनीट्रैप का शहर में एक ओर मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने राम नगर थाने शिकायत दी है कि एक महिला दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही है। पहले वह उससे करीब ढाई लाख रुपये ले चुकी है। अब सात लाख रुपये और मांग रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला पूजा सहित उसकी बहन और एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि एक महिला ने करीब पांच साल पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इस दौरान उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगी की वह उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा देगी या फिर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेगी और उसे झूठे मामले में फंसा देगी। यह धमकी देकर वह पिछले कई साल से उससे रुपये ले रही है। अभी तक उसने उस महिला को करीब ढाई लाख रुपये दे दिए हैं लेकिन अब उसकी डिमांड और बढ़ गई है। अब वह सात लाख रुपये मांग रही है। इसके साथ उसकी बहन और एक व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed