फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

बदमाश खीरा को छुड़वाते समय पुलिस की आंखों में मिर्च का स्प्रे करने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
नये बस स्टैंड पर पुलिस कर्मचारियों की आंखों में मिर्च का स्प्रे कर और गोली मारकर घायल करने के बाद बदमाश सुनील उर्फ खीरा को छुड़वाकर भगाने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी अभिषेक निवासी एसपी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी ने 28 मई को पुलिस की आंखों में मिर्च का स्प्रे किया था और खीरा को छुड़वाकर कार में अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। इससे पहले पुलिस ने खीरा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दिया है। इस मामले का खुलासा एसपी सुरेंद्र भौरिया ने पत्रकार से बातचीत के दौरान किया। उन्होंने बताया कि 28 मई को जगाधरी पुलिस कर्ण विहार कॉलोनी करनाल निवासी सुनील उर्फ खीरा को एक हत्या के मामले में कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। दोपहर के समय नये बस स्टैंड पर जब पुलिस कर्मचारी बदमाश खीरा को वापस जेल ले जा रहे थे तो आरोपी अंकित, अंकुश, अभिषेक ने पुलिस कर्मचारियों से खीरा को छुड़वाने का प्रयास किया जब पुलिस कर्मचारियों ने खीरा को नहीं छोड़ा तो अभिषेक ने पुलिस कर्मचारियाें की आंखों में मिर्च स्प्रे किया और अन्य दोनों आरोपियों ने गोली चलाकर बदमाश खीरा को छुड़वा लिया। इसी दौरान खीरा की मासी का लड़का मनजीत कार लेकर जीटी रोड पर खड़ा था। इसके बाद पांचों बदमाश कार में सवार होकर शाहाबाद की तरफ फरार हो गये थे। इस मामले में मंजीत निवासी कर्ण विहार को सीआईए-1 की टीम ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही सुनील उर्फ खीरा, अंकित निवासी पल्लवल व अंकुश निवासी कलामपुर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया और पूछताछ कर जेल भेज दिया था। यह पांचवां आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन

...................
देसी पिस्तौल के साथ चिड़ाव मोड़ से किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने इस आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार करने के लिये एसआई नरेश कुमार की अध्यक्षता में एक टीम को गठन किया हुआ था। इस टीम ने 5 नवंबर को चिड़ाव मोड़ से आरोपी अभिषेक एसपी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से देसी पिस्तौल 32 बोर, दो जिंदा रौंद भी बरामद किये गये हैं। आरोपी को 6 नवंबर को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
विज्ञापन

नारायणगढ़ में की थी बाइक को लूटने वारदात
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने नारायणगढ़ में पिस्तौल के बल पर दो बाइक लूटने की वारदातों का खुलासा किया है। एक बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके साथ ही सोनीपत के गांव भैसवाल से एक कार बरामद की है। जिसका प्रयोग आरोपी ने बदमाश खीरा को छुड़वाने के लिये किया था। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed