{"_id":"6855cd1fedf881136c0c2486","slug":"create-child-friendly-rooms-in-police-stations-karnal-news-c-18-knl1008-674216-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: थानों में बच्चों के लिए अनुकूल कक्ष बनवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: थानों में बच्चों के लिए अनुकूल कक्ष बनवाएं
Sat, 21 Jun 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. मांगेराम और मीना शर्मा ने शुक्रवार को शहर के महिला और सिविल लाइन थानों और जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने थानों में बच्चों के अनुकूल कक्ष नहीं मिलने पर हैरत जताते हुए एक सप्ताह के अंदर बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला अस्पताल में विशेष नवजात शिशु चिकित्सा यूनिट ठीक मिली।
डॉ मांगेराम ने सीएमओ पूनम चौधरी को थानों में बच्चों के अनुकूल कक्ष बनवाकर इसकी रिपोर्ट भी सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष उमेश कुमार चानना को देने के लिए कहा है। डॉ. मांगेराम ने बताया कि जिले के हर थाने व जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों के अनुकूल कमरा जरूर उपलब्ध होना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के पीड़ित बच्चे जो सिविल अस्पताल में व थानों में पहुंचते हैं तो उन्हें डर और तनाव से मुक्त वातावरण में इलाज और सहायता प्राप्त करने के लिए बैठाया जा सके।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से रोज अलग-अलग जिले में इस तरह का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में बने सुकून केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र बना तो है लेकिन काफी छोटा है। जिसमें एक बार में दो से तीन मरीज ही अपनी जांच करवा सकते हैं। इसलिए डीसीएस डॉ दीपक गोयल को उस केंद्र के विस्तार के लिए निर्देश दिए, ताकि एक बार में करीब पांच से छह मरीज अपनी जांच करवा सके। इस मौके पर सिविल थाना प्रबंधक भगवान, सिविल अस्पताल से डॉ. रजनीश, डॉ परूथी मौजूद रहे।