फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Craze of Heera Mandi Saree, Anarkali and Naira Cut Suit

Karnal News: हीरा मंडी साड़ी, अनारकली और नायरा कट सूट का क्रेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Craze of Heera Mandi Saree, Anarkali and Naira Cut Suit
- करवाचौथ के लिए बाजारों में बढ़ी भीड़, महिलाएं जमकर कर रहीं खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सुहागिनों का मुख्य त्योहार करवाचौथ 20 अक्तूबर को है। बुधवार को बाजार गुलजार नजर आए। कई दिनों से बाजार में भारी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए आ रही हैं।
करवा चौथ से पहले महिलाएं सजने-संवरने के लिए गहने, कॉस्मेटिक और कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। साथ ही बाजार में नई-नई डिजाइनों के सूट व साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बने हैं। कर्ण बाजार में महिलाएं काफी उत्साह से खरीदारी करतीं नजर आईं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार महिलाओं में हीरा मंडी, अनारकली सूट, सरारा व गर्ल्स लुक के नायरा कट सूटों की खरीदारी का ज्यादा क्रेज है। त्योहार में रिवाज के अनुसार बनारसी साड़ियों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बाजार में काफी किस्म के सूट आए हैं लेकिन अनारकली सूट में ज्यादा कलर व किस्म होने के कारण उसका रिवाज इस बार ज्यादा है। महिलाओं को फुलकारी चुन्नी व उन सूटों पर कारीगरों द्वारा किया गया काम बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में छह सौ रुपए से दो हजार तक के सूट उपलब्ध हैं। कर्ण बाजार में इस साल अफगानी सलवार सूट की मांग बहुत बढ़ी है। यह त्योहार खास तौर पर उन महिलाओं में ज्यादा लोकप्रिय है जो पारंपरिक पहनावे के साथ अपने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर व्रत रखकर उनकी सुख-समृद्धि के लिए कामना करती है।


महिलाएं बोलीं-

फुलकारी चुनरी बनी पसंद
बाजार में काफी किस्म के सूट आए हैं लेकिन अनारकली सूट में ज्यादा कलर व किस्म होने के कारण उसका क्रेज इस बार ज्यादा है। महिलाओं को फुलकारी चुनरी व उन सूटों पर कारीगरों द्वारा किया गया काम बेहद पसंद आ रहा है। बाजार में छह सौ रुपए से दो हजार तक के सूट उपलब्ध हैं।
- सविता गुप्ता


अफगानी सलवार सूट की बढ़ी मांग
कर्ण बाजार में इस साल अफगानी सलवार सूट की मांग बहुत बढ़ी है। खासतौर पर उन महिलाओं के बीच लोकप्रिय है जो पारंपरिक पहनावे में भी कुछ नया और अलग ढूंढ़ रहीं हैं। अफगानी सूट देखने में बहुत अनोखा और क्लासिक डिजाइन में होता है, यह बाजार में कम से कम 1500 से शुरू होता है।
-कोमल

बनारसी साड़ी पहनने की परंपरा
बनारसी साड़ी हमेशा से भारतीय परंपरा का प्रतीक रही है, करवा चौथ जैसे विशेष अवसर पर इसे पहनना भी एक परंपरा बन चुकी है। बनारसी साड़ी की भव्यता और आकर्षक डिजाइन इस पर्व की महत्ता को और भी बढ़ा देती है।
- भावना

सिल्क और नेट की साड़ियां नवविवाहितों की पसंद
सिल्क और नेट की साड़ी इस समय नवविवाहित महिलाओं की पहली पसंद है। यह अब नए ट्रेंड के साथ वेस्टर्न लुक में आई है। फैंसी लुक दे रही सिल्क और नेट की साड़ियों की कीमत लगभग तीन हजार से शुरू है।
- दीक्षा

महिलाओं के हर हर तरफ के डिजाइन उपलब्ध
सिमर फैब्रिक त्योहारों में हमेशा से ही प्रचलन में रहा है क्योंकि यह चमक-धमक वाला कपड़ा होता है जो महिलाओं की पहली पसंद होती है। साथ ही नायरा कट सूट भी प्रचलन में है, जिसकी खास बात है कि यह अलग-अलग कढ़ाई-बुनाई और फैबरिक में उपलब्ध है जिससे महिलाओं को काफी किस्में मिल रही हैं।
-पूनम

दुकानदार बोले

कीमतों में मध्यम वर्ग का रखा ध्यान
करवा चौथ पर ऑर्गेंजा सूट का चलन इस साल सबसे आगे रहा है। विशेष बात यह है कि यह बहुत हल्का और आरामदायक होता है। साथ ही इसका लुक बेहद शाही होता है। मार्केट में इस ऑर्गेंजा सूट की खूब डिमांड रही है। यह सस्ते दाम में आकर्षक डिजाइन में भी मिल जाता है। कश्मीर सिल्क स्टोर पर विभिन्न किस्मों जैसे हीरा मंडी, अनारकली, सरारा, अफगानी, पाकिस्तानी, पटियाला सूट की सेल लगाई गई है। मध्यम वर्ग की महिलाएं भी कम बजट के सूट खरीद सकती हैं।

- अमरजीत सिंह


हर किस्म के सूट उपलब्ध
इस बार मार्केट में हर किस्म के सूट उपलब्ध हैं। पांच सौ रुपए से 2500 तक के सूटों की बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। सर्दी का मौसम जल्द आने से महिलाएं स्टॉल व शाल की भी खरीदारी कर रही हैं। बाजार में छोटे दुकानदारों के यहां कम भीड़ है। बड़ी दुकानों पर बेहतरीन ऑफर्स के कारण महिलाएं ज्यादा जा रही हैं।
- प्रदीप नागपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed