{"_id":"674a2d2af7f7df625c02ad26","slug":"crackdown-on-illegal-sale-of-building-materials-karnal-news-c-18-knl1008-529343-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भवन निर्माण सामग्री की अवैध बिक्री पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भवन निर्माण सामग्री की अवैध बिक्री पर शिकंजा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-4 स्थित दशहरा मैदान में चल रही भवन निर्माण सामग्री की अवैध बिक्री पर शुक्रवार को शिकंजा कसा गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ खनन विभाग और एचएसवीपी की टीम ने कार्रवाई की। करीब तीन घंटे चली जांच के बाद खनन विभाग की टीम ने सात ट्रैक्टर-ट्राली और चार लोडर मौके पर ही सीज किए।
इसके अलावा मैदान में पड़ी 995 एमटी बजरी, 400 एमटी डस्ट व 290 एमटी रेत को भी कब्जे में लिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने जांच के दौरान अलग-अलग 21 ठेकेदारों के नाम, मोबाइल नंबर और उनके घर के पते मौके पर मौजूद लेबर, उनके काउंटर व अन्य सूत्रों से जुटाए, जिन्हें अब अवैध रूप से भवन निर्माण सामग्री की बिक्री के नोटिस थमाए जाएंगे। साथ ही चालान काटकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
तीनों विभागों की टीम ने जांच के दौरान प्रत्येक ढेरी व काउंटर पर जाकर रिकॉर्ड को खंगाला। इस दौरान कुछ दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में भी लिए गए। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे सबसे पहले मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर ही एचएसवीपी और खनन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। शाम करीब छह बजे तीनों विभागों के अधिकारियों की टीम ने जांच की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई जोगिंद्र सिंह और राज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि यहां भवन निर्माण सामग्री के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जांच टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एएसआई राजेश कुमार, विरेंद्र, एचसएसपी के एसडीओ सुभाष और खन्न विभाग से विपिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।