फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crackdown on illegal miners will be tightened

Karnal News: अवैध खनन करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal miners will be tightened
करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने एनफोर्समेंट शाखा के एसएचओ को निर्देश दिए कि अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और उनके वाहन भी जब्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाए और खनन विभाग की ओर से संबंधित को नोटिस जारी करें। वहीं अब ग्राम पंचायतों को भी अवैध खनन करने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एनफोर्समेंट एसएचओ से अवैध खनन को लेकर दर्ज की गई एफआईआर में आगे की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर आगे कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतों को सजग करें कि अवैध खनन करने वाले लोगों पर नजर रखें और इसकी सूचना प्रशासन को दें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि अवैध खनन के मामले में जब्त किए गए वाहनों में से सुपरदारी के बाद शेष वाहनों का निपटारा भी जल्द करवाएं। जहां जहां अवैध खनन की शिकायतें मिलती हैं ऐसे स्थानों पर पुलिस विभागों के साथ-साथ खनन विभाग के अधिकारी भी पैनी नजर रखें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि दिसंबर माह के दौरान जिले में अवैध खनन के मामले में 20 वाहनों को जब्त किया गया जिनमें से एक सुपरदारी पर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 से गत माह तक 123 वाहनों को जब्त किया गया जिनसे जुर्माने के रूप में 44 करोड़ 94 लाख 827 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। मौके पर करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता, असंध के एसडीएम राहुल, डीएसपी इंद्री सतीश कुमार, डीडीपीओ संजय टांक, प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ हार्दिक तथा एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर एसएचओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed