{"_id":"63cda0f6770bc87bed344e4e","slug":"cr-was-removed-from-the-post-for-not-working-so-allegations-are-made-in-this-enmity-karnal-news-knl134027835-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 03. काम न करने पर सीआर को पद से हटाया था तो इसी रंजिश में लगाएं हैं आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 03. काम न करने पर सीआर को पद से हटाया था तो इसी रंजिश में लगाएं हैं आरोप
विज्ञापन
करनाल। यौन शोषण के आरोपी कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओटी मास्टर पवन कुमार ने बीएससी ओटी टेक्नीशियन 2022-23 बैच की छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने काम न करने पर सीआर (कक्षा प्रतिनिधि) को 19 जनवरी 2023 को पद से हटाया था। इसी रंजिश में उन पर ये संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन्हें अपने काम में अनुशासनहीनता बिल्कुल पसंद नहीं है। इसी वजह से सभी बच्चों को भड़काकर उनके खिलाफ यह षडयंत्र रचा है।
उनका कहना है कि वे भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं। वे स्वयं उनकी प्रेम रस सिद्धांत की किताब पढ़ते हैं, जिसे कभी-कभी वे विभाग में भी ले जाते थे। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी को प्रेम रस पढ़ने के लिए नहीं कहा, जबकि छात्राओं ने खुद किताब के प्रति अपनी जिज्ञासा व्यक्त की थी।
विदित हो कि शनिवार को विधानसभा की ओर से गठित विधायक दल शनिवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला नागरिक अस्पताल और आईटीआई का निरीक्षण करने पहुंचा था। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की बीएससी ओटी टेक्नीशियन 2022-23 बैच की छात्राओं ने ओटी मास्टर पर यौन शोषण, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विधायक दल ने तुरंत प्रभाव से ओटी मास्टर को 30 दिन की जबरन छुट्टी पर भेज दिया और कॉलेज की सेक्सुअल हसमेंट कमेटी को जांच का जिम्मेदारी देते हुए 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। इधर, मामले में विभाग की अध्यक्ष डॉ. फाजिया रेहमान खान अभी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
सर्दी के लिए हैवी कपड़े डालने को कहा था
आरोपी पवन कुमार ने ब्यूटी बोन से लेकर वृंदावन वाली बातों को एकदम से नकार दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने बच्चों का कहा था कि सर्दी अधिक है, इसलिए हैवी कपड़े डालें, ताकि कोई बीमार न पड़े। उनका कहना है कि बच्चों ने ही उन्हें बोला था कि आप जब वृंदावन जाओ तो उन्हें बता देना वे भी साथ चलेंगी।
पत्नी के मोबाइल से दी थी नव वर्ष की बधाई
आरोपी का कहना है कि उन्होंने कभी छात्राओं को व्हाट्सएप या अन्य किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर मैसेज नहीं किए। केवल नव वर्ष की शुभकामनाओं का मैसेज अपनी पत्नी के मोबाइल से भेजा था। उसके सिवा कभी किसी को मैसेज नहीं भेजा। उनका कहना है कि उनके पास अपना मोबाइल फोन तक भी नहीं है।