फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Couple injured with weapon

Karnal News: हथियार से दंपती पर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Couple injured with weapon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जलाला वीरान में घर में घुसकर दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जलाला वीरान गांव निवासी शर्मिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देशराज और उसके बेटे संजय, काला, सुंदर लाल, विशाल आदि ने मिलकर घर पर लाठी-डंडों से हमला किया। वारदात की शिकायतकर्ता ने वीडियो भी बनाई है।

आरोपियों के हाथों में गंडासी, तलवार, लाठी आदि थे। परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे। आरोपियों ने घर के अंदर शर्मिला और उसके पति राजिंद्र पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को देखकर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed