फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Counterfeit currency case: GRP team leaves to record statements of the laborers.

नकली नोट प्रकरण : श्रमिकों के बयान दर्ज करने के लिए जीआरपी की टीम रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit currency case: GRP team leaves to record statements of the laborers.
अंबाला। नकली नोट प्रकरण में जीआरपी आरोपी रेल कर्मचारी के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी में है। जीआरपी की टीम ने शिकायत करने वाले श्रमिकों से संपर्क साध लिया है और अब उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम बिहार रवाना हो गई है ताकि मामले से जुड़े पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें और इसके आधार पर आगामी जांच की प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन


मोबाइल एप पर दर्ज होंगे बयान
कोर्ट में पेशी से पहले सबूत का होना बेहद जरूरी है। इस सुविधा के लिए पुलिस ने एक ऐसा एप तैयार किया है, इसके तहत जब जांच टीम मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता का वीडियो अपलोड करती है तो यह वीडियो एक सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाता है जोकि कोर्ट की तरफ से भी मान्य करार दिया गया है। ऐसे में अब रेल कर्मचारी के खिलाफ भी ऐसा सबूत कोर्ट में पेश होगा और इसके आधार पर आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी होगी और कोर्ट से रिमांड भी हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआरएम को भी लिखा पत्र
जीआरपी ने शिकायत के आधार पर बेशक नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की हुई है, वहीं इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी अब मंडल रेल प्रबंधक को भेजी जाएगी और उन्होंने प्राथमिक स्तर पर जो जांच की और जिसके आधार पर आरोपी कर्मचारी को निलंबित किया है, उसकी भी कॉपी मांगी जाएगी। इसके अलावा आगामी जांच-पड़ताल के लिए भी कर्मचारी की उपस्थिति को लेकर भी जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली नोट प्रकरण के मामले में शिकायत करने वाले व्यक्तियों से बात की गई है और अब उनके बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है ताकि तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
- हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed