फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona's speed increased, nine patients were found

Karnal News: कोरोना की बढ़ी रफ्तार, नौ मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Corona's speed increased, nine patients were found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही, इसलिए अब सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले में रविवार को नौ कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 27 तक पहुंच गई है। इसके मददेनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं, लोगों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को भी भीड़भाड़ वाले इलाके में जाते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार को जिले में 84 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से नौ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी 27 मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 10 लाख 78 हजार 762 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 49 हजार 946 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 49 हजार 318 लोग ठीक हो चुके हैं। 601 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 27 सक्रिय केस हैं। 72 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि लोगों को सर्दी, बुखार, खांसी से पीड़ित होने पर अपना कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो स्वयं को होम आईसोलेट कर अन्य लोगों को कोरोना की चपेट में आने से बचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नहीं कोविशील्ड की डोज
जिले में पिछले कई माह से कोविशील्ड की डोज खत्म पड़ी हुई है। वहीं कुछ दिन पहले कोवैक्सीन की 500 डोज करनाल में आई थी और 250 डोज पहले ही पड़ी हई थी। एक डोज में से 10 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकती है। बता दें कि जिले में रविवार तक कुल 24 लाख 77 हजार 783 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से पहली डोज 13 लाख 30 हजार 173, दूसरी डोज 10 लाख 73 हजार 244 और प्री-कॉशन डोज 74 हजार 366 लोगों ने ही लगवाई है।

सबसे अधिक दूसरी लहर में हुई थी मौतें
उप सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना की पहली लहर में 155, दूसरी में 400 और तीसरी लहर में 46 मौतें हुई थी। फिलहाल अब तक जिले में 49,946 लोग पॉजिटिव आए हैं। अभी जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके शरीर की इम्यूनिटी कमजोर पाई गई है। ऐसे में लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई सहित अन्य कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed