{"_id":"5eb318ab8ebc3e902d0a8ef6","slug":"corona-positive-jumps-down-from-forth-story-of-medical-college-karnal-news-knl301663102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्ध ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्ध ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदा
विज्ञापन
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल एक मरीज ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में ही दाखिल कराया गया जहां इलाज चल रहा है। इस घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना पर डीएसपी वीरेंद्र सैनी, राजीव कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मरीज का कोरोना का टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन यह शराब का आदी था। इस कारण इसने मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। सदर बाजार निवासी करीब 32 वर्षीय रूबल को एक दिन पहले ही कोरोना की आशंका के चलते कॉलेज में दाखिल कराया गया था। उसकी कोरोना जांच की तो मंगलवार को रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी। बुधवार देर शाम अचानक उसने चौथी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। जोर की आवाज आई तो कर्मचारी घटनास्थल की ओर दौड़े और चिकित्सकों को सूचना दी।
इससे पहले भी दो मरीज लगा चुके हैं छलांग, एक की हो चुकी है मौत
मेडिकल कॉलेज में इससे पहले छह अप्रैल को छठी मंजिल से पानीपत के एक मरीज ने आइसोलेशन वार्ड से भागने के लिए कपड़े की रस्सियों का सहारा लिया था, लेकिन वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद 13 अप्रैल को भी एक मामला सामने आया था। जिसमें एक युवक ने चौथी मंजिल से कूदने की धमकी दी थी। हालांकि उसे कड़ी मशक्कत के बाद उतार लिया गया था।
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ गुंजन ने बताया कि कोरोना संदिग्ध होने के चलते इस मरीज को एक दिन पहले दाखिल कराया गया था। उसकी मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आ चुकी है और उसे सामान्य वार्ड में शिफ्ट भी कर दिया गया था। उसके नशे के चलते गुर्दे खराब हैं, जिसका उपचार चल रहा था। अभी पूरे मामले की जांच की जाएगी। पहले दो मरीजों के मामले की जांच की तो वे शराब के आदी पाए गए थे और शराब न मिलने के चलते ही उन्होंने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना प्रभारी एसएचओ संजीव गौड़ ने बताया कि मरीज को किसी के द्वारा शराब देने की बात कही जा रही है। इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य है।