{"_id":"61883fba732994138d448c04","slug":"convent-school-won-20-medals-in-roller-skating-competition-karnal-news-knl88880527","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में कान्वेंट स्कूल ने जीते 20 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में कान्वेंट स्कूल ने जीते 20 मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 वीं जिला करनाल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में कांवेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने छह स्वर्ण, पांच रजत व नौ कांस्य मेडल समेत 20 मेडल जीते हैं। जिला स्केटिंग संघ के प्रधान अविनाश बंसल और सचिव संदीप गोयल ने विजेताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस प्रतियोगिता में करनाल के कई स्कूलों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के विजेताओं में से 15 से 18 नवंबर तक पंचकूला में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए करनाल टीम का चयन किया जाएगा। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर प्रिया थेरेस ने विजेताओं को सम्मानित किया।
स्कूल के खेल प्रभारी मोहिंदर सिंह व स्पोर्ट्स टीचर रमेश चंद और स्केटिंग कोच संजय गोयल ने बताया कि इन लाइन स्केटिंग में लड़कों के अलग-अलग आयु वर्ग में राघव ने दो स्वर्ण, अर्थव ने दो स्वर्ण, शौर्या ने दो रजत, दिवांश ने दो स्वर्ण, हर्षित ने दो रजत, नमन हुड्डा ने दो स्वर्ण, अनंजय मित्तल ने दो रजत और दीपांशु ने दो रजत व युवराज ने दो स्वर्ण मेडल जीते। लड़कियों में चारवी ने दो स्वर्ण, कर्निका ने दो रजत, तृषा ने दो कांस्य, अनन्या ने दो स्वर्ण, नवरूप ने एक रजत व एक कांस्य, गुरबानी ने एक कांस्य व एक रजत, भव्य विज ने एक रजत व एक स्वर्ण, आराध्या ने एक स्वर्ण व एक रजत, सनवी ने दो कांस्य, तन्नू ने एक रजत व एक स्वर्ण, सिमरण ने एक स्वर्ण व एक सिल्वर तथा भूमिका ने दो कांस्य मेडल जीते। इसी प्रकार क्वार्ड रेस में लड़कों में अलग-अलग आयु वर्ग में दक्ष ने एक रजत व एक स्वर्ण, शौर्यवीर ने एक स्वर्ण व एक रजत, प्रियांश ने दो कांस्य, दीक्षांत ने दो रजत, विहान ने दो स्वर्ण, वर्द ने एक कांस्य व जसनूर ने एक कांस्य, आर्थव ने दो रजत, कुनाल ने दो कांस्य, पार्थ ने दो स्वर्ण, हिमेश ने दो स्वर्ण, लक्ष्य ने एक कांस्य, यश ने दो रजत, कृष ने एक कांस्य, चिराग ने दो स्वर्ण, योगेश ने दो कांस्य, अंकुश ने दो रजत, वैभव ने एक कांस्य व एक स्वर्ण, समरजीत ने एक स्वर्ण व एक रजत तथा लक्की ने एक रजत व एक कांस्य मेडल जीता। लड़कियों में धन्या ने दो स्वर्ण, परनीका ने एक रजत, अनुष्का ने एक स्वर्ण व एक रजत, मनसवी ने एक रजत व एक स्वर्ण, अनुष्ठा ने एक रजत व एक स्वर्ण, हेजल ने एक स्वर्ण व एक रजत, रिषिका ने दो कांस्य, तनवी ने दो रजत, सविका ने दो स्वर्ण, वंशिका ने एक रजत व एक स्वर्ण, निकिता ने दो कांस्य तथा अवनी ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पंकज बत्तरा, जजपाल, बलदीप, हरप्रीत, अमित, राहुल व राजेश गांधी का सहयोग रहा।