फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Controversy over money transactions while intoxicated, friends took one's life

शराब के नशे में पैसों के लेन-देन का विवाद, दोस्तों ने ही ली एक की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Controversy over money transactions while intoxicated, friends took one's life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध (करनाल)। शराब के नशे में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने ही एक युवक की कस्सी मारकर हत्या कर दी। परिजनों की ओर से उक्त आशय की शिकायत के बाद आरोपी चार दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं तीन आरोपियों को काबू कर पूछताछ की जा रही है।
असंध थाना क्षेत्र के गांव कुडलन निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि तीन नवंबर की शाम को जब वह शराब ठेके के पास से निकला तो उसके निकट ही खेत में बनी कोठरी में उसका छोटा भाई संजीव कुमार उर्फ संदीप (30) गांव के ही मोहन, दीपक, अमित और विनोद के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उसने अपने भाई से घर चलने के लिए कहा तो उसके दोस्त बोले कि थोड़ी देर में वह घर आ जाएगा। इसके बाद गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे उसके पास सुभाष निवासी पाढ़ा का फोन आया कि उसके खेत में ट्यूबवेल के कमरे में उसके भाई संजीव उर्फ संदीप की खून से लथपथ लाश पड़ी है। जब उसने यह बात सुनी तो वह चारों लड़कों के घर पहुंचा, लेकिन चारों में से कोई भी अपने घर पर नहीं मिला। इसके बाद वह खेतों में पहुंचा तो उसके भाई संजीव उर्फ संदीप का शव खून से सना हुआ पड़ा था। आरोप लगाया कि भाई की हत्या आरोपी मोहन, दीपक, अमित व विनोद ने शराब पिलाकर सिर में तेजधार हथियार मारकर की है। गुरनाम सिंह की शिकायत पर असंध व मूनक पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद आरोपी मोहन, दीपक और अमित को काबू कर लिया गया है, जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार संजीव ने कुछ रुपये मोहन को दिए थे। शराब पीने के दौरान संजीव ने अपने रुपये मांगे तो विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने कस्सी से संजीव की हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या के बाद कस्सी को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

गांव कुडलन में आरोपी मोहन और उसके साथियों ने पैसे के लेन-देन को लेकर संजीव उर्फ संदीप की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed